अशोक मद्देशिया,
ओबरा। सोंनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.12.2021 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त अनुप कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 श्याम बिहारी जायसवाल निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद कर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।
*गिऱफ्तार अभियुक्त-*
1. अनुप कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 श्याम बिहारी जायसवाल निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।
*बरामदगी-*
1. कुल-01 किलो 350 ग्राम गांजा
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 राकेश राय थाना ओबरा सोनभद्र ।
2- हे0का0 इमरान खाँ थाना ओबरा सोनभद्र ।
3- का0 विकास सिंह थाना ओबरा सोनभद्र ।

