वली अहमद सिद्दीकी,,
अनपरा। सोंनभद्र
एन सी सी कैडेटों ने ककरी परियोजना आवासीय परिसर में साफ़-सफ़ाई करके दिया स्वच्छता का संदेश
101वीं एन.सी.सी. यू पी वाहिनी मिर्जापुर द्वारा दिनांक 15.12.2021 से 30.12.2021 तक मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अनुपालन में 101वीं बटालियन एन सी सी परासी वाहिनी के सभी कैडेटों ने अपने विद्यालय डी ए वी ककरी परिसर,ककरी शॉपिंग सेंटर, किलकारी पार्क,ककरी हॉस्पिटल, बस स्टैंड और बैंक और पोस्ट ऑफिस के आस-पास साफ़ सफ़ाई करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर विशेष पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सभी कैडेटों को स्वच्छता के महत्त्व एवं सार्वकालिक उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्हें इसे पूर्ण मनोयोग से अपने व्यावहारिक जीवन में आत्मसात करने की सीख दी। इसे सफ़ल बनाने में विद्यालय के एन सी सी प्रशिक्षक श्री मनीष श्रीवास्तव ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य
डी ए वी पब्लिक स्कूल, परासी ककरी प्रोजेक्ट उ प्र

