अशोक मद्धेशिया
क्राइम जासूस
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय जी की अध्यक्षता में बी एम एस कार्यालय ओबरा में एक कामकाजी बैठक आहूत की गई। जिसके मुख्य अतिथि ओबरा विधान सभा प्रभारी अरविन्द सिंह व विशिष्ठ अतिथि ओबरा मण्डल प्रभारी सुरेन्द्र अग्रहरी रहे। बैठक का शुभारंभ पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया
गया। इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और साथ ही साथ “जन विश्वास यात्रा “के २२ दिसम्बर को जिला सोनभद्र आगमन पर योगी उसे योगी आदित्यनाथ जी की विशाल जनसभा में परिवर्तित किए जाने के सम्बंध में एक रणनीति बनाई गई। जिसमें ओबरा विधान सभा के सभी बूथ अध्यक्षों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की जनसभा को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा समर्थकों को जान सभा में एकत्रित कर लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ विधान सभा ४०२ के मीडिया प्रभारी पद हेतु महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इस पद का कार्य ओबरा मीडिया प्रभारी शिशिर शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर पर निवर्तमान विधान सभा प्रभारी उमेश सिंह पटेल, राम यश पाण्डेय, मनोज सिंह, पंकज गौतम, वीरेश सिंह, शिवनाथ जायसवाल, विमलेश शर्मा, पवन कुमार मिश्रा, योगेन्द्र कुमार सिंह, अरविन्द सोनी, संदीप सिंह, रंग बहादुर पटेल, नित्यानंद दूबे, बुद्धि नारायण जायसवाल, राम लाल जायसवाल, पुष्पा शुक्ला, शशि किरण, सुमन तिवारी, विकास सिंह, नदीश खान, दशरथ शुक्ला, टाटा चौधरी, अनिल गुप्ता, विनोद तिवारी, शैलेश दूबे, सुरेश प्रसाद, विभाष घटक, राजेन्द्र, राजू, आर्दश सिंह, विमल रंजन, राज कुमार यादव,
*ओबरा विधान सभा ४०२ के मीडिया प्रभारी की घोषणा एवं भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न।*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, December 20, 2021 12:26 PM
---Advertisement---

