घोरावल(पी डी)स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जंगल में बकरी चराते समय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ बुधवार की रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि मामला 19 अक्टूबर का है जिस समय महिला जंगल में बकरी चराने गई थी। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित भरत के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बकरी चराने गई महिला के साथ दुष्कर्म,दर्ज
---Advertisement---

