घोरावल(पी डी)सोनभद्र:विनोद हत्याकांड में नामजद हत्या की आरोपित विनोद की चाची बुधनी गिरफ्तार हुई। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर ग्राम में सोमवार को हुई विनोद कोल की हत्या के प्रकरण में मृतक की चाची बुधनी देवी और चाचा लक्ष्मण के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से कोतवाली पुलिस नामजद हत्या मे आरोपित मृतक विनोद के चाचा लक्ष्मण कोल और उसकी चाची बुधनी देवी उर्फ खदिया की तलाश कर रही थी। गुरुवार को घोरावल-रावर्ट्सगंज मार्ग स्थित बस स्टैंड के पास से पुलिस ने बुधनी देवी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर हत्या में आला नकब फावड़ा आरोपित के घर से बरामद किया गया। कोतवाली निरीक्षक देवता नन्द सिंह ने बताया कि लक्ष्मणपुर गांव में गत दिनों हुई विनोद की हत्या के मामले में गुरुवार की सुबह हत्या में संलिप्त आरोपित बुधनी को गिरफ्तार किया गया। लक्ष्मण की तलाश जारी है। जल्दी ही पुलिस की पकड़ में आ जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
भतीजा का हत्यारा चाची गिरफ्तार, चाचा फरार
---Advertisement---

