लदुद्धी/ सोनभद्र| तहसील क्षेत्र के अंतर्गत जाताजुआ गाँव में आज दोपहर 12 बजे नाले में गिरकर एक बालक की मौत हो गयी| बालक अपने घर से 500 मीटर दूरी पर खेल रहा था|
प्राप्त जानकारी के अनुसार जाताजुआ गांव में 11 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र अर्जून बियार आज दोपहर 12 बजे अपने घर से लगभग 500 मीटर दूर विनोद यादव के घर के पास खेल रहा था कि पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया और डूबने लगा , यह सब देख वहां ग्रामीणों ने उसे तुरंत उसे नाले से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाएं जहां उपस्थित चिकित्सक ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया| अस्पताल के मेमो से पुलिस को सूचना दे दी गयी ,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया| परिजना दहाड़े मार कर रोने लगें|
नाले में गिरने से बालक की मौत
---Advertisement---

