हाजी सलीम हूसैन,,,
रावर्ट्सगंज,,सोंनभद्र
पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 21.10.2021 को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र में स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बंन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों व पेट्रोल पम्प मालिकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने-अपने दुकानों/संस्थानों मे सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग करने हेतु बताया गया । साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी तथा व्यापारी बंधुओं को उनके सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री विनोद कुमार तथा व्यापार संघ से रतनलाल गर्ग, विमल अग्रवाल, सुरज ओझा, जयकिशन प्रजापति, चन्द्रभान अग्रवाल, रामेश्वर दास जैन, सुनिल कुमार, अमरनाथ, हर्ष गुप्ता, राजेश जयसवाल, दीप सिंह, मोहन लाल केशरी, रमेश जयसवाल आनन्द प्रताप, प्रकाश केशरी, संतोष कुमार, ओम प्रकाश मौर्य, बलवन्त कुमार, आनन्द चन्द्रवंशी, दीपक सोनी, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार,संतोष कुमार पाण्डेय सहित जनपद के अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे ।

