स्नान कर रही युवती का फोटो वीडियो किया शूट ,दो पर मुकदमा

By:

On: Thursday, October 21, 2021 1:16 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्नान कर रही युवती का फोटो वीडियो शूट करने के मामला प्रकाश में आया है।पीड़िता की तहरीर पर दो आरोपियो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया गया कि क्षेत्र के एक गांव मे सुबह 10 बजे एक युवती अपने घर के पिछवाड़े स्नान कर रही थी। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक व एक किशोर उम्र के लड़के ने उस दौरान की वीडियो बना ली है।जिससे वह मानसिक रूप से पीड़ित हो गई है। युवती का आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद अपशब्दों का प्रयोग कर इस बात को किसी से न बताने के लिए जान से मारने की धमकी भी उसे दी गई। इस प्रकार के आपराधिक कृत्य के मामले में युवती ने कोतवाली में तहरीर दी। मामला बीते 17 अक्टूबर का बताया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मिली तहरीर पर इस मामले में आरोपी बलिराम तथा राजकुमार के विरुद्ध धारा 354ग 504 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment