*मृतक आश्रित परिजनों में से किसी एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग।*

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*अधिवक्तागण तहसील परिसर का चक्रमण किये एवं एसडीएम ओबरा को ज्ञापन सौंपा।*
ओबरा/सोनभद्र। बुधवार को तहसील परिसर ओबरा में सोनांचल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ तहसील परिसर ओबरा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने राज्य विधिज्ञ परिषद (उत्तर प्रदेश) के आवाहन पर ” एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू ” करने तथा अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही साथ मृतक अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा धनराशि देने एवं मृतक आश्रित परिजनों में से किसी एक आश्रित कोसरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए तहसील परिसर ओबरा में चक्रमण किये एवं एसडीएम ओबरा को ज्ञापन दिये। इस अवसर पर महामंत्री अनिल कुमार मिश्र एडवोकेट , संजय कुमार पाण्डेय एडवोकेट, अर्जुन शर्मा एडवोकेट , पुष्पराज पाण्डेय एडवोकेट, नसीम खान एडवोकेट , हरेंद्र सिंह एडवोकेट , विनोद गुप्ता एडवोकेट , हरिओम सेठ एडवोकेट , राजेश गौतम एडवोकेट, चन्द्र प्रकाश शुक्ला एडवोकेट ,अनुज त्रिपाठी एडवोकेट, उमेश शुक्ला एडवोकेट मनीष मिश्रा एडवोकेट , अंजली राय एडवोकेट, रविंद्र पाण्डेय एडवोकेट, मनोज पाठक एडवोकेट, सुरेश सिंह एडवोकेट, सतीश पाण्डेय एडवोकेट, अजय यादव एडवोकेट, आनंद श्रीवास्तव एडवोकेट, संजय राज एडवोकेट व अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment