घर के बरेड में युवक ने लगाई फांसी ,मौत

By:

On: Tuesday, October 19, 2021 11:42 AM

---Advertisement---

दुद्धी( रवि सिंह)कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत धनौरा गांव के पिपराही टोला में एक युवक ने घर के बरेड से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,युवक घर का इकलौता चिराग था जिसके अचानक मृत्यु हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया| सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय रामकिशुन कल रात्रि भोजन कर अपने परिवार संग सोया था कि सुबह 8 बजे वह बिस्तर पर नहीं मिला जब उसकी पत्नी उठ कर उसे खोजने लगी तो घर के दूसरे कमरे में बरेड से लटकता शव देखकर उसे काठ मार दिया ,घटना से घर में कोहराम मच गया और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे|सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घटना के बावत परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया| पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment