अपना दल एस के सांसद पकौड़ी लाल कोल का जुबान फिसला, ब्राह्मण ठाकुर को लेकर विवादित टिप्पणी,गाली गलौज का वीडियो वायरल

By:

On: Tuesday, October 19, 2021 5:24 AM

---Advertisement---

मीरजापुर। हलिया विकास खंड के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव के किरका बस्ती में सोमवार को हिम्मत कोल की तीसरी पुण्यतिथि पर पहुंचे सोनभद्र के सांसद पकौड़ी लाल कोल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान हिम्मत कोल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पकौड़ी लाल कोल ने आदिवासी व कोल समाज की लड़ाई लड़ने के लिए अपना प्राण न्योछावर करने की बात कही।

अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए अपना दल एस के सांसद पकौड़ी लाल कोल का जुबान फिसल गया, जहां उन्होंने ब्राह्मण ठाकुर को लेकर विवादित टिप्पणी कर दिया। ब्राह्मण ठाकुर को गाली देते हुए पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में एक वोट से हरा दिए जाने के बाद हमने इनको मारने को लेकर कहा था, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था।
पकौड़ी लाल कोल ने तथाकथित वाइरल वीडियो में कहा कि इस बार के ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भी हमने सबको कह दिया था कि यह चुनाव हम लड़ रहे हैं। ऐसे में डर और भय हो या और कोई बात, कोई चुनाव में नहीं लड़ा और चुनाव निर्विरोध हो गया। जाहिर सी बात है उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बिगड़े हुए उन्हें चुनाव करवाने का कार्य करेगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment