सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनी ग्राम पंचायत के सुकरौन टोला में रविवार की रात घर में सो रहे वृद्ध के सिर पर कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस अब तक इस मामले में किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मृतक ओझाई का काम भी करता था पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय रामदेव पुत्र चरकू बियार निवासी बभनी सुकरौन टोला अपने घर के अंदर चारपाई पर सो रहा था। रात में किसी ने उसके सिर पर सिर पर फावड़े(कुदाल) से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के बड़े लड़के शंकर ने बताया कि पिता जी अकेले रहते थे। हम लोग चारों भाई अलग अलग रहते थे। सुबह 10 बजे जब मेरी पत्नी यशोदा देवी पिता जी को नाश्ता कराने आई तो चारपाई पर सो रहे पिता के सिर पर चोट थी और चारपाई के नीचे काफी खून गिरा हुआ था। खून देखते ही यशोदा डर गई और काम करने गए अपने पति को जाकर बताई। पिता की मौत की खबर सुनते ही शंकर खैराडीह गांव से भागकर अपने गांव में पिता के घर आया। पिता के सिर पर फावड़े से चोट देखकर वह आसपास के लोगों को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गये। घटना की सूचना बभनी पुलिस को गांव के ही लोगों ने दी। उसके बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह और उप निरीक्षक तेज बहादुर राय मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से फावड़े को भी बरामद कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मृतक ओझाई का काम करता था, उस मुद्दे पर भी जांच की जा रही है।
खूनी वारदात: वृद्ध के सिर पर कुदाल से प्रहार कर हत्या,जिले में दूसरी वारदात
---Advertisement---

