प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण प्रारम्भ

By:

On: Monday, October 18, 2021 1:03 AM

---Advertisement---

ओबरा(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता))।नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के सत्र 2021-22 के सभी संस्थागत छात्र – छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि,यूपीएससी, यूपीपीएससी,एनडीए,सीडीएस, जेईई,नीट इत्यादि की नि:शुल्क कोचिंग अथवा तैयारी करना चाहते हैं,वे सभी मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सत्र 2021-22 में नि:शुल्क कोचिंग/साक्षात कक्षाओं के लिए वेबसाइट http://www.abhyuday.up.gov.in पर जाकर 20 अक्टूबर 2021 तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।इस संदर्भ में ओबरा महाविद्यालय के अभ्युदय योजना प्रभारी डॉ संतोष कुमार सैनी ने बताया कि
ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा की तिथि एवं समय के विवरण में
नीट 22 अक्टूबर 2021 अपराहन 2 से 3.30, जेईई 21 अक्टूबर 2021, दोपहर 2:00 से 3:30 तक,एनडीए,सीडीएस 25 अक्टूबर 2021 दोपहर 2:00 से 3:30 तक यूपीएससी 26 अक्टूबर 2021 दोपहर 2:00 से 3:30 तक साथ ही
प्रवेश परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर प्रकाशित करने की अनुमानित तिथि 29 अक्टूबर 2021 व कोचिंग सत्र संचालन की संभावित तिथि 15 नवंबर 2021 तक है।इस आशय की जानकारी ओबरा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने दी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment