दो बाइकों की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत, भाभी घायल

By:

On: Sunday, October 17, 2021 3:20 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:रामगढ़-नौगढ़ मार्ग पर पन्नूगंज थाना अन्तर्गत बनौरा प्रथम गांव की समीप बेलन नदी मोड़ के पास रविवार को दा बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक पर सवार चाचा-भतीजी की मौत हो गई। जबकि भाभी घायल हो गईं। उन्हें राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल 28 वर्षीय पूजा केसरी पत्नी यज्ञनारायण केसरी, निवासी भभाइच थाना चोपन की नौगढ़ थाना अन्तर्गत तिवारीपुर गांव में मायका है। रविवार को वह अपने देवर 27 वर्षीय अशोक केशरी पुत्र सुरेश केसरी के साथ अपनी पुत्री तीन वर्षीय नैना केसरी को लेकर तिवारीपुर मायके जा रही थीं। बाइक जैसे ही बनौरा प्रथम गांव के पास बेलन नहीं मोड़ पर पहुंची थी कि सामने से एक अन्य बाइक से आ रहा तिवारीपुर निवासी 18 वर्षीय संदीप पटेल पुत्र दिनेश पटेल ने टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज रही कि अशोक केसरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नैना एवं पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक बस के चालक ने हादसे की सूचना आगे तिवारीपुर गांव के लोगों को दी तो वहां जब तक ग्रामीण घटना स्थल पर पहुचे संदीप मोटर साइकिल छोड़ कर फरार हो चुका था। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से राबर्ट्सगंज लाया गया, जहां डॉक्टर ने नैना को मृत घोषित कर दिया । पूजा खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment