*बबुरी गांव से मासुम बच्चा गायब पुलिस तलाश करने में जुटी

By:

On: Sunday, October 17, 2021 2:57 PM

---Advertisement---

48 घंटे बितने के बाद भी गांव से गायब बच्चे का कही नहीं चला पता

मां का रो रो कर बुरा हुआ हाल

चुर्क चौकी क्षेत्र के बबुरी गांव में शनिवार को सुबह घर से बाहर खेल रहा लगभग सात साल का शुभम गायब हो गया थोड़ी देर बाद जब परिवार वालों को बच्चे की याद पड़ी तब परिवार वाले स्वजन और पड़ोसियों की मदद से बच्चे की तलाश करने लगे न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई सुचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सुधीर सिंह अपने हमाराहियो के साथ पुरे गांव में बच्चे की तलाश करते रहे देर शाम तक बच्चा न मिलने पर पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चौकी प्रभारी अपने हमाराहियो के साथ पुरे गांव में नदी नाले तालाब एवं कुओं में तलाश करने में लगे हुए हैं

गांव बबुरी निवासी ओमप्रकाश मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार को सुबह उसका सात साल का लड़का शुभम घर के बाहर खेल रहा था जब घर के लोगों को बच्चे की याद पड़ी जब घर से बाहर निकल कर देखा गया तब बच्चा वहां से गायब था इस पर परिवार के लोग इधर-उधर पुरे गांव में बेटे की तलाश शुरू की बच्चे के नहीं मिलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव में देखा पर बच्चे का कही पता नहीं चल पाया इसके बाद पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बच्चे के चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है तथा थाना प्रभारी तथा सीओ सीटी राजकुमार त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे प्रशासन मौके पर परिवार वालों के साथ पुरे गांव में कुआं तालाब में तलाश करने में लगी हुई है लेकिन अभी तक गायब बच्चे का कही पता नहीं चल पाया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment