कचनरवा के बंधी में महिला का मिला शव

By:

On: Sunday, October 17, 2021 1:21 PM

---Advertisement---

कोन(जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा में शनिवार की रात एक महिला का शव बंधी में मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे कचनरवा निवासी संजय कुमार ने पी आर वी पुलिस को सूचना दिया की उसकी पत्नी सीता देवी शाम को घर से शौच करने के लिए पास के बंधी के पास गई थी और अभी तक घर वापस नही आई है जिसे मैं और मेरी मां निर्मला देवी ने काफी खोजबीन की लेकिन कही पता नही चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पी आर वी पुलिस और प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स तत्काल ही कचनरवा पहुंचे जहा उन्होंने संजय और उसकी मां निर्मला देवी से पूछताछ के बाद गायब महिला की खोजबीन करने लगे उसी दौरान बंधी के पास महिला का चप्पल मिला जिसके आधार पर बंधी में स्थानीय लोगो की मदद से पुलिस खोजबीन करने लगी जहा काफी मशक्कत के बाद रात लगभग ग्यारह बजे संजय की 25 वर्षीय पत्नी सीता देवी का शव बंधी से निकाला गया मृतक महिला की 5 वर्ष और 3वर्ष की दो पुत्री है।प्रभारी निरीक्षक ने आगे बताया कि आवश्यक कारवाई कर मृतक महिला की शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment