कोन(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना परिसर में रविवार को आगामी वारवफात के मद्देनजर पिस कमेटी की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने की बैठक में क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के सदर सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित मुस्लिम समुदाय के लोगो से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दिए गए कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्द तरीके से मनाए वही आगे प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस एक साथ नहीं निकाले जाएंगे कोन,बरवाखाड़,खरौंधी और देवाटन समेत सभी स्थानों के जुलूस में दस दस मिनट का अंतराल होना चाहिए जुलूस शाम तीन बजे से निकाली जायेगी।इस मौके पर मुख्य रूप से मुजीब अहमद, ईद मुहम्मद,बसिउल हसन,मुहम्मद राज्जिक,संतोष पासवान,इसरार प्रधान समेत दर्जनों गड़मान्य उपस्थित रहें।
वारवफात के मद्देनजर पिस कमेटी की हुई बैठक
---Advertisement---

