आकाशीय बिजली से एक वृद्ध महिला की मौत,एक झुलसी

By:

On: Saturday, October 16, 2021 2:19 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महुआव पांडेय गांव में शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और एक किशोरी झुलस गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महुआंव पांडेय निवासी मंगरी (60) व तारा (15) पुत्री अजय गांव की कुछ महिलाओं के साथ बकरी चरा रही थीं।इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से मंगरी की मौत हो गई जबकि तारा झुलस गई।तारा को पास के शाहगंज मे उसके स्वजनों द्वारा किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में एक बकरी की भी मौत हो गई है। बताया गया कि महुआव पांडेय गांव की कुछ महिलाएं बकरी चराने गई थी। उसी दौरान तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी।जिससे एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और एक किशोरी तारा झुलस गई। तारा को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी देवतानंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment