लोकल फाल्ट के नाम पर आए दिन चलता है आंख मिचौली का खेल।

By:

On: Saturday, October 16, 2021 1:23 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)
रामगढ़। विकास खंड नगवां के पन्नुगंज उपकेंद्र से संबंधित गांवों में बिद्युत कटौती चरम पर है छोटे- छोटे फाल्ट के बहाने बिजली सप्लाई बाधित करना आम बात हो गयी है। बताते चलें कि दशहरा की रात्रि दो बजे से सिलहट फीडर की बत्ती बंद है। उपकेंद्र से बताया गया कि सुबह 10 बजे सप्लाई चालू होगी परंतु शाम के 7 बजे तक सम्भव नही हो सका है। जब शाम को इस संबंध में जानने की कोशिश की गई तो बताया गया कि 33 केवी में फाल्ट है साथ ही कही ऊपर से आदेश भी है और रात्रि ग्यारह बजे बिजली मिलेगी। अब पता नही की वास्तव में फाल्ट है या आएदिन फाल्ट के नाम पर आम नागरिक को परेशान करने का तरीका है।पन्नूगंज सबस्टेशन से संबंधित गांवो की सप्लाई पिछले 18 घंटे से नदारत है। जहां एक ओर ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे बिजली देने का सरकार वादा करती है। शासन स्तर से 20-22रुपये प्रति यूनिट की विजली इस लिए खरीदी जा रही कि प्रदेश रोशन रहे और रात में निर्बाध बिद्युत आपूर्ति करने का निर्देश पावर कारपोरेशन को देते हुए प्रदेश के मुखिया ने कहा कि गांवों और कस्बो में रात में बिजली हर हाल में उपलब्ध करानी होगी। बावजूद अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए है। विजली विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री तक के निर्देशों को गंभीरता से नही ले रहे है जिसके कारण जनता के नजर में सरकार की गलत छवि प्रस्तुत हो रही है। बिजली कटौती को लेकर आम जनता में खासी नाराजगी भी देखने की मिल रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment