दशहरा पर 12 घंटे से विजली नदारत पन्नूगंज वैनी अंधेरे में।

By:

On: Friday, October 15, 2021 2:07 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)
रामगढ़। विकास खंड चतरा और नगवां परिक्षेत्र में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा पर मनमानी बिद्युत कटौती से हिन्दुओ में रोष व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अकक्षोर के पास 33 केवी में इंसुलेटर खराब हो जाने से सुबह 7 बजे लाइट ठप हो गई उसके बाद पन्नूगंज व वैनी सबस्टेशन से संबंधित गांवो की सप्लाई 12 घंटे से नदारत है। जहां एक ओर ग्रामीण अंचलों में 18 घंटे बिजली देने का सरकार वादा करती है। तो वही पर ऊर्जा मंत्री से लगायत मुख्यमंत्री के हर हाल में गांवो में रात्रिकालीन निर्बाध विजली देने के सख्त निर्देश के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी लापरवाह बने हुए है। शासन तंत्र पर सवाल खड़ा करता है। सरकार के दावों के विपरीत कार्यप्रणाली होने के बावजूद संबंधित पर कार्यवाही नही किये जाने से सरकार की पकड़ कमजोर मानी जा रही है। विजली विभाग के अधिकारी मुख्यमंत्री तक के निर्देशों को गंभीरता से नही ले रहे है जिसके कारण जनता के नजर में सरकार की गलत छवि प्रस्तुत हो रही है।विजली विभाग सरकार के निर्देशो के प्रति संजीदा नही है। लगातार खराब विद्युत सप्लाई को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी रोष है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment