बीजपुर:स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लीलाडेवा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाने का प्रयास किया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय सत्यप्रकाश पुत्र स्व.राम प्यारे हलुवाई, निवासी लीलाडेवा के टोला पोखरा गुरुवार की सुबह शौचालय के बहाने घर से कुछ दूरी पर गमछे के सहारे चिलबिल पेड़ में फांसी लगाने का प्रयास किया। इस दौरान गमछे की गांठ छूट जाने के कारण वह जमीन पर गिर पड़ा और चीखने-चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर घरवाले ने देख लिया। उसे तत्काल उसे एम्बुलेंस की मदद से म्योरपुर अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का कहना हैं उसने बैंक से लोन लिया था जिसको न चुका पाने की स्थिति में वह कुछ दिनों से काफी परेशान था।
बैंक का कर्ज न चुकाने पर वृद्ध ने फांसी लगाने का किया प्रयास,रेफर
---Advertisement---

