विषैले सांप के काटने से युवक की मौत, कोहराम

By:

On: Thursday, October 14, 2021 11:51 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी) सोनभद्र:विकासखंड दुध्दि के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमा में बीती रात्रि अपने घर में सो रहा हरिहर भूईयां उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र बिहारी भुईयां को विषैले सांप ने काट लिया जिसका उपचार के दौरान जिला अस्पताल पर मौत हो गई शव का अंत परीक्षण जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर हो रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धूमा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव ने बताया कि पंचायत निवासी हरिहर भुइयां उम्र 38 वर्ष पुत्र बिहारी भुईयां बीती रात खा पीकर अपने घर में सपरिवार सोया था इसी बीच लगभग 2:00 बजे रात्रि को विषैले सांप करैत ने काट लिया आनन-फानन में परिजनों व ग्राम प्रधान के सहयोग से हरिहर भुईयां को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव ने बताया कि मृतक हरिहर भुइयां अपने पीछे अपनी पत्नी ललिता देवी व तिन नाबालिग 10, 8,6 वर्ष का एक पुत्र दो पुत्री छोड़ कर गया अब इनके भरण पोषण के लिए कोई नहीं है मौत के सूचना के बाद पत्नी ललिता देवी वहबच्चों का रो रो कर बुरा हाल है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment