( सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र | पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन क्लीन के तहत स्थानीय कोतवाली दुद्धी के एस एस आई इनामुल हक ने एक अदद तमंचा व 9 कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | बताया जाता है कि धर्मेंद्र पुत्र भोला मौर्या निवासी काशीराम आवास जो कि बीड़र गांव के पास मौजूद था और कोई घटना करने की फिराक में था मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर स्थानीय कोतवाली दुद्धी के एसएसआई इनामुल हक ने अपने हमराहीओं के साथ आनन-फानन में दबिश देकर युवक को पकड़ा और उसे थाना कोतवाली ले आई | पकड़े गए युवक के पास से यह अदद तमंचा व 9 कारतूस बरामद हुआ | युवक को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया |
तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल
---Advertisement---

