प्रकोप:डायरिया से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत,कोहराम

By:

On: Wednesday, October 13, 2021 1:03 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी) कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में डायरिया ने अपना पांव पसार दिया है। रविवार व सोमवार की रात डायरिया से एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य में उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर दवा का वितरण किया। डायरिया फैलने से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में तीन दिनों से डायरिया फैली हुई है। भरौली निवासी रीना (26) व उसकी ददिया सास सुधनी (80) को उल्टी दस्त होने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। गांव में उपचार करने गई स्वास्थ्य टीम के चिकित्सक डा. गौरव ने बताया गया कि जगन्नाथ के परिवार की रीना उल्टी दस्त से पीड़ित थी, जिसे परिजन ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया। उसी परिवार की रीना की ददिया सास सुधनी की मौत सोमवार की रात हो गई। इसके अलावा गांव के चंद्र ज्योति (22), निर्मला (30) तथा उसकी पुत्री अनीता (9) को उनके स्वजनो द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया गया कि ये सभी डायरिया से पीड़ित हैं। गांव में कुछ और लोग भी डायरिया से पीड़ित है। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक टीम गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल चाल लेते हुए लोगों को दवाइयां दी है। सीएचसी के अधीक्षक डा. गुरु प्रसाद मौर्य ने बताया कि टीम गांव में पिछले दो दिनों से जा रही है। जहां दवा उपचार जारी है। टीम में डा. गौरव, फार्मासिस्ट पंकज कुमार व रामकेश गांव में उपचार कर दवा दी है। इससे पहले भी क्षेत्र के भवना तथा भगाही गांव में सितंबर तथा दो माह पहले बेलवनिया गांव में डायरिया से सैकड़ों लोग पीड़ित हो चुके हैं। भवना व बेलवनिया गांव में एक-एक महिला की मौत भी हो चुकी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment