अज्ञात वाहन के धक्के से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत

By:

On: Thursday, October 7, 2021 3:11 PM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के सलैयाडीह ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाली रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 75 आम बगीचा के पास देर शाम लगभग 7:00 बजे अज्ञात वाहन के धक्के से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई मौके पर मौजूद ग्रामीणों में राकेश कुमार, महेंद्र प्रसाद, प्रेम कुमार, सुरेंद्र कुमार, सीताराम ने बताया कि मृतक अर्ध विक्षिप्त था जो गांव में यदा-कदा लोगों के घरों से मांग कर खाता था तथा यही आम बगीचे में सोता था देर शाम दुध्दि की ओर से आ रही एक अज्ञात पिकअप वाहन के धक्के से घायल हो गया ग्रामीणों के द्वारा 108 नंबर एंबुलेंस पर फोन करने पर पहुंची एंबुलेंस से ग्रामीण घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पर लाया गया जहां डॉक्टर योगेंद्र कुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया सूचना पर पहुंची स्थानीय 112 डायल की गाड़ी ने हॉस्पिटल के डॉक्टर से मेमो लेकर अंत परीक्षण हेतु शव को दुध्दि भेजा गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment