क्षतिग्रस्त खुले नाली में गिरकर पशु की मौत

By:

On: Thursday, October 7, 2021 1:41 PM

---Advertisement---

दुद्धी/ सोनभद्र| स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 5 में जगदीश्वर जायसवाल के घर के सामने क्षतिग्रस्त व खुली नाली में बीती रात एक लावारिस पशु की गिर कर मौत जो गई ,जिससे वार्डवासी समेत गृह स्वामी आक्रोशित हैं|वार्डवासी अंकुर जायसवाल ,सुजीत जायसवाल ,सुनील जायसवाल आदि लोगों ने बताया कि उक्त स्थल पर नाली का आगे निकास नहीं होने से वहां 10 वर्षों से गन्दा पानी जमा हो गया है जिससे मलेरिया व डेंगू के साथ और भी संक्रामक रोग होने की संभावना को लेकर पिछले बार जब मण्डलायुक्त यहाँ तहसील दिवस में आये थे तो शिकायती पत्र सौपा गया था लेकिन नगर पंचायत प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं किया नाली खुली होने की वजह से उक्त नाली में आये दिन बूढ़े व बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं और अब उक्त
क्षतिग्रस्त नाली में बीती रात गिरकर पशु की मौत हो गयी|उन्होंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कर मामले को संज्ञान लेते हुए नाली बनवाये जाने मांग किया है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment