सोनभद्र:छुट्टा पशुओं की सुरक्षा को लेकर सरकारी तंत्र की ओर से किए गए दावों की पोल मंगलवार की सुबह सड़क पर पड़े पांच छुट्टा पशुओं ने खोल दी। रात में गुजर रहे तेज रफ्तार वाहनों ने उन्हें कुचल दिया। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने पशुओं के शव सड़क से हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
योगी सरकार ने छुट्टा पशुुओं को पशु आश्रय स्थलों में रखने की योजना बनाई थी। जगह-जगह पशु आश्रय स्थल भी खोले गए, मगर अब इन आश्रय स्थलों में पशुओं को पनाह नहीं मिल पा रही। सोमवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशुुओं को तेज रफ्तार अज्ञात वाहनों ने रौंद दिया। चुर्क मोड़ से लोढ़ी टोल प्लाजा के बीच एक-एक कर पांच पशुओं के शव सड़क पर गिर गए। रात भर वाहन इन शवों को रौंदते रहे। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो सूचना टोल प्लाजा पर दी गई। सड़क का अनुरक्षण करने वाली एपीसी कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर शव हटवाया। इसके बाद आवागमन सुचारु हो पाया। गांव के रवि सिंह, विवेक, राजू, मुन्ना सिंह, नीतीश कुमार, बजरंगी आदि ने छुट्टा पशुओं की सुरक्षा के लिए ठोस पहल करने की मांग की है
वाहनों ने 5 पशुओ को रौंदा,मौत
---Advertisement---

