बीएसएनएल नेटवर्क आये दिन गायब,उपभोक्ता हैं परेशान

By:

On: Tuesday, October 5, 2021 1:20 PM

---Advertisement---

-म्योरपुर टावर की स्थिति बेहद है खराब

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)आज के दौर में दूरसंचार प्रणाली इतनी महत्वपूर्ण है कि इसकी जरूरत पल-पल पड़ गयी है। इसके बिना किसी कार्य का होना असंभव सा हो जाता है। लेकिन संचार का नेटवर्क खराब हो जाने से इन दिनों क्षेत्र के लोगों सहित सरकारी नुमाइंदों में चिन्ता व्याप्त है। बात कर रहे हैं विकास खण्ड के स्थानीय ग्राम पंचायत में दी आदित्य बिड़ला टेक्नोलॉजी पार्क के पास स्थित बीएसएनएल टावर है।जिसका नेटवर्क खराब रहता है।कभी कभी टावर शो करता है नही तो दिन-दिन भर गायब ही रहता है।यहां ब्लॉक कार्यालय,सरकारी अस्पताल,रेंज ऑफिस,बाल विकास परियोजना कार्यालय,बैंक है।जिसमें सीयूजी नम्बर बीएसएनएल का है लेकिन नेटवर्क आये दिन नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों का अधिकारियों से सम्पर्क न हो पाने से समस्या का समाधान नही हो पाता है।आये दिन टावर गुल रहने से सरकारी कार्य बाधित हो जाता है।केवल इसी टावर का नेटवर्क सर्विस बेहद खराब है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग किया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment