सोनभद्र:रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव में बृहस्पतिवार को करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल भेजवा दिया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे अमित पाल (21) पुत्र रामविलास पाल अपने घर की बिजली का तार जोड़ रहा था। उसी समय अचानक आपूर्ति बहाल हो गई। वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर वापस घर चले गए। दोपहर बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत,कोहराम
---Advertisement---

