बस से कुचल कर एक मासूम बच्ची की मौत,परिजनों ने किया चक्का जाम

By:

On: Thursday, September 30, 2021 2:25 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सेहुआं गांव के पास गुरुवार दोपहर बस से कुचल कर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस चालक के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। एक घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।राबर्ट्सगंज पुलिस के अनुसार सेहुआं निवासी मुस्तफा की छह वर्षीय पुत्री नाजिया रोज की तरह गुरुवार की सुबह राबर्ट्सगंज- पन्नूगंज मार्ग किनारे सेहुआं गोदाम के पास स्थित प्राथमिक स्कूल में पढ़ने के लिए आई हुई थी। अवकाश के बाद तीन बजे के करीब घर जाने के लिए अन्य स्कूली बच्चों के साथ राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पार कर रही थी। तभी राबर्ट्सगंज की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बस मासूम बच्ची को कुचलते हुए आगे निकल गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख गांव के लोग आक्रोशित हो उठे। कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घण्टे बाद किसी तरह लोगों को शांत कराया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि बस, ऑटो और सवारी वाहन राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर बेलगाम तरीके से दौड़ लगा रहे हैं। इसको लेकर कई बार आवाज उठ चुकी है। हर हादसे के बाद रफ्तार पर नियंत्रण का आश्वासन दिया जाता है। लेकिन उसके बाद कोई ध्यान नहीं दिया जाता

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment