बंधी में डूबने से अज्ञात विक्षिप्त युवक की मौत

By:

On: Thursday, September 30, 2021 1:04 PM

---Advertisement---

 

म्योरपुर।थाना क्षेत्र म्योरपुर के कुस्महा गांव में गुरुवार को एक अज्ञात युवक की बंधी में डूबने से मौत हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त में जुट गई।मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ग्रामीणों द्वारा म्योरपुर पुलिस को सूचना मिली की कुस्महा गांव में स्थित एक बंधी में एक अज्ञात युवक का शव उतराया हुआ है।सूचना मिलते ही म्योरपुर एसआई मिट्ठू प्रसाद मौके पर पहुंचकर शव को बंधी से निकलवाया और कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गए।लोगों की माने तो मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नही थी और विक्षिप्तावस्था में गांव-गांव घूमता रहता था।एस आई मिट्ठू प्रसाद ने बताया कि मृतक मुस्लिम धर्म का है।शव के शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment