अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र । बुधवार को आर्य समाज के अध्यक्ष जिला सभा सोनभद्र के कोषाध्यक्ष, आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर-प्रदेश के अंतरंग सदस्य स्व0 शम्भू प्रसाद आर्य के निधन पर परिवार वालों के द्वारा आर्य समाज चोपन में शान्ति यज्ञ एवं शोक सभा का आयोजन किया गया। सम्भू आर्य का निधन 18 सितम्बर को बीमारी के कारण हो गई थी जिससे की आर्य समाज परिवार शोकाकुल हो गया था जिनको याद करने के लिए बुधवार को आर्य समाज स्कूल में परिजन के सहयोग से शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बिहार आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री डॉ0 व्यासनन्दन शास्त्री ने कहा कि शंभू आर्या का जीवन सदैव समाज के लिए समर्पित रहता था उनके द्वारा समाज व आर्य समाज संस्था को दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता उनका सहयोग प्रशंसनीय रहा है आज हमारे बीच में उनके ना रहने से आर्य समाज संस्था को भारी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति नहीं की जा सकती है। इस मौके पर ब्यापुर पटना के भजनोपदेशक सत्यप्रकाश आर्य ,कपिल देव आर्य, प्रमोद आर्य, राजकुमार वर्मा, जवाहर लाल आर्य, रामसूरत आर्य, सत्य नारायण सिंह, अवकाश बाबू सिंह, नागेंद्र सिंह, अजय कुमार सिंह,अजय भाटिया, हरिश्चन्द्र पुष्पजीवी व शिवधर लाला आदि लोग उपस्थित रहे। शोकसभा का सफल संचालन कपिल देव आर्य के द्वारा किया गया।
*आर्य समाज चोपन के प्रधान रहे शम्भू आर्य को शोकसभा कर लोगो ने किया याद
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Wednesday, September 29, 2021 12:57 PM
---Advertisement---

