Breaking:ऑटो व ब्रेजा में टक्कर दो की मौत,कई घायल

By:

On: Tuesday, September 28, 2021 5:45 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के हिन्दुआरी चौकी के समीप बगही व पसही के बीच आज सुबह लगभग 10 बजे मिर्जापुर -हिन्दुआरी मुख्य मार्ग पर महुलिया स्थिति बाबा ढाबा के नजदीक कार और आटो के बीच जबरजस्त टक्कर हो गया।
स्थानीय लोगों के चर्चा के अनुसार टक्कर के बाद दो लोग की मौके पर मौत हो गई और कई लोग गम्भीर घायल है।स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही लाया गया जहाँ प्रथम उपचार के बाद एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया ।स्थानीय लोगों ने बताया ब्रेजा कार मिर्जापुर के तरफ जा रही थी,ऑटो खैराही से राबर्ट्सगंज के तरफ जा रही ब्रेजा चालक ने अपना संतुलन खो दिया दोनों में टकराव हो गया। स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मृतक रामबृक्ष (60)वर्ष मदार,और राजू (30) वर्ष पुत्र नईम खैराही तथा ऑटो संख्या up 63AT 6099 को कब्जे में लेकर बिगड़ते माहौल को शांत कराया ।समाचार लिखे जाने तक अन्य की शिनाख्त नहीं हो रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment