नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार, न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ एफआईआर

By:

On: Tuesday, September 28, 2021 3:01 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुराचार, न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ एफआईआर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार शाम पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जुलाई 2020 को रात्रि 11 बजे उसकी 12 साल की नाबालिग पुत्री को शौच जाने के समय रास्ते में ही उसके गांव के दो लोग व कोडिहार गांव का एक युवक उसकी पुत्री का मुंह बांधकर एक आरोपी के घर में ले गए। और सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात तक घर न आने पर जब वह खोजने निकला तो संतोष के घर में निर्वस्त्र हालत में उसकी पुत्री मिली। अभियुक्तों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के अगले दिन उभ्भा चौकी व घोरावल कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई।पुलिस अधीक्षक, मानवाधिकार आयोग व मुख्यमंत्री कार्यालय को 27 जुलाई 2021 को प्रार्थना पत्र भी भेजा लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस सम्बंध में एसएचओ देवतानंद सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर संतोष पुत्र रामऔतार, देवराज उर्फ पंडित पुत्र रामऔतार व कोडिहार निवासी सोनू पुत्र अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment