Breaking:ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत

By:

On: Tuesday, September 28, 2021 2:53 AM

---Advertisement---

(सत्य पाल सिंह)

म्योरपुर।थाना क्षेत्र म्योरपुर के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर मंगलवार की भोर में रनटोला के जंगल में बालू लदी ट्रक से कुचलकर खलासी की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की भोर में मध्यप्रदेश से बालू लादकर एक ट्रक गोरखपुर जा रही थी ट्रक जैसे ही रनटोला के जमतिहवानाला के पास पहुंची चढ़ाई ज्यादा होने के कारण पीछे आने लगी।यह देख खलासी वाहन से उतरकर ट्रक को रोकने से उद्देश्य से पीछे के पहियों के नीचे पत्थर लगाने लगा जिससे वह ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी कुचलकर मौत हो गई।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुंचे म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनि कुमार त्रिपाठी ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के शिनाख्त मे जुट गए।काफी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान गिरीश यादव पुत्र जयमंगल यादव निवासी गांव सिरकोनी थाना जलालपुर जिला जौनपुर के रुप में हुई।थानाध्यक्ष ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment