सद्गुरु के जन्मदिवस पर किये रक्तदान से बिटिया को उसके पिता के लिए मिला जीवनदान

By:

On: Monday, September 27, 2021 3:39 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल)
सोनभद्र। सद्गुरु राणा जी महाराज ‘साहब जी’ के जन्म दिवस पर भक्त गणों द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित कर जरुरतमन्दों के जीवन रक्षा हेतु रक्तदान किया गया। इस दौरान गुरु के प्रति शिष्यों का समर्पण और सेवाभावना को ध्यान में रखते हुए उनका हौसला बढ़ाने के लिए सदर विधायक भूपेश चौबे व ब्लाक प्रमुख नगवां आलोक सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
सद्गुरु राणा जी के अनन्य शिष्य व नगवां के समाजसेवी मनोज जायसवाल द्वारा चोपन निवासी बालिका को उसके पिता के लिए जीवन रक्षार्थ रक्तदान करने के साथ ही अन्य भक्त गणों द्वारा रक्तदान किया गया।
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पूज्य गुरुदेव के शिष्यों द्वारा जनसामान्य के जीवन रक्षार्थ रक्तदान की परम्परा समाज के लिए अनुकरणीय है । उन्होंने लोगों से अपेक्षा की है कि ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें । वही नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि पूज्य गुरुदेव की प्रेरणा से उनके अनुयायी दुरूह क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में निरन्तर सेवा कार्य करते रहते हैं।
इस मौके पर संजय जायसवाल, संजीव श्रीवास्तव‌ ‘संजू’, विनय सिंह, मनोज दुबे, मुरारी पटेल, गुरु शंकर, विकास आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment