विद्यालय के गेट पर काले पेंट से डेंजर व अंदर दीवारों पर लिखे लास्ट वार्निंग को देख सहम गए प्रबंधक

By:

On: Monday, September 27, 2021 2:19 PM

---Advertisement---

सूचना पर मौके पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह की मौके का जांच कर हरकत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का दिया भरोसा

दुद्धी(रवि सिंह) सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव स्थित एक विद्यालय में उस समय हड़कम्प मच गया जब विद्यालय के प्रबंधक नित्य के भांति विद्यालय खोलने विद्यालय पहुँचे|इतने में उनकी नजर विद्यालय के गेट पर गई तो उस पर काले रंग की पेंट से अंग्रेजी के अक्षरों में लिखे डेंजर शब्द देखकर मन मे कुछ कौंधा फिर वे सोचे कि किसी ने मजाक किया होगा जब गेट खोल अंदर पहुँचे तो विद्यालय के एक कमरे के दीवार पर उसी काले रंग के पेंट से लास्ट वार्निंग लिखा पाया जिससे वे सहम गए और इसकी सूचना बीडर गाँव के प्रधान सुरेश प्रसाद को दी| इतने में गांव के अन्य लोग भी विद्यालय पर एकत्रित होने लगे|स्कूल प्रबंधक ने तत्काल इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी ,मौके पर पहुँचे पीआरवी के जवानों ने इस तरह के घटना को देखा तो चौक गए और घटना को लेकर प्रभारी निरीक्षक से मिलने की बात कही, बीडर गाँव के ज्ञानदीप स्कूल के प्रबंधक रमाकांत मौर्य ने इस प्रकार के धमकी के बावत प्रभारी निरीक्षक को लिखित सूचना दी ,सक्रिय हुए प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह फौरन विद्यालय पहुँचे जहां उन्होंने दीवार पर लिखे शब्दों को देखा और घटना के बावत स्कूल प्रबंधक से जानकारी ली| पूछताछ में एक व्यक्ति से भूमि विवाद को लेकर बात सामने आयी लेकिन उसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है| ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ऐसा ओछी हरकत नहीं कर सकता| वहीं ग्रामीण यह भी कयास लगा रहे हैं कि यह विद्यालय में किसी बात को लेकर किसी छात्र की भी हरकत हो सकती है जो किसी बात का लेकर इन शब्दों का प्रयोग किया होगा |फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है ,प्रभारी निरीक्षक ने कहा जिसने भी ऐसी हरकत की है वह जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होगा| उधर ग्राम प्रधान सुरेश ने कहा कि इस प्रकार के धमकी भरे शब्द विद्यालय में लिखा जाना ,पढ़ाई के माहौल को खराब करना है ,जो गलत है|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment