सलखन( सरफुद्दीन संवाददाता)सोनभद्र में 10 फिट से ज्यादा लंबाई वाला अजगर देखते ही देखते नीलगाय के बच्चे को निगल गया।अमूमन इस तरह की तस्वीरें आसानी से दिखती नहीं हैं। इस घटना को जिसने भी देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गई।
दुनिया के सबसे जहरीले सांपों के कारण चर्चित यूपी के सोनभद्र के जंगलों में अजगर की दहशत भी बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों म्योरपुर ब्लॉक में विशालकाय अजगर ने बकरे को निशाना बनाया था। अब सलखन में नीलगाय के बच्चे को जिंदा निगल गया है। सोमवार को हुई घटना को देख लोग सहम गए। उनकी आंखों के सामने अजगर नीलगाय के बच्चे को निगलता रहा, मगर कोई कुछ नहीं कर सका।
अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, मौत
---Advertisement---

