अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अदलगंज के टोला कोटियां में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अदलगंज निवासी संतोष पुत्र बटेश्वर 18 वर्ष कोटियां किसी काम से जा रहा था कि अचानक गरज चमक के जोरदार बिजली तड़की और संतोष को अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाने के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

