शक्तिनगर में दुर्घटनाओं समेत आटो में सफर करने वालो को मिलेगी राहत, चालक हुए खुश

---Advertisement---

 

उमेश सागर संवादाता

शक्तिनगर जिस प्रकार सोनभद्र जिले का आखरी छोर होने के साथ-साथ बरेली समेत लखनऊ इलाहाबाद से शक्तिनगर वाले ट्रेन का आखिरी स्टेशन है। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन छोड़ने व लेने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश से आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए सबसे ज्यादा ऑटो का उपयोग किया जाता है। ऐसे में कई बार यात्रियों द्वारा सामान छूट जाने समेत गुम हो जाने की शिकायत शक्तिनगर थाने पर आती रहती थी जिसको लेकर यात्री यात्रा के दौरान ऑटो का नंबर नहीं बता पाते थे। ऐसे में ऑटो चालक भी परेशान हो जाते थे जिसको लेकर शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा द्वारा इन सब से निजात दिलाने को लेकर एक नई पहल की शुरुआत की गई जिसमें क्षेत्र में मौजूद तमाम ऑटो के चालकों द्वारा हंसी खुशी अपनी सहभागिता दिखाते हुए नई पहल की शुरुआत कर दी गई। शक्तिनगर थाना प्रभारी मिथिलेश मिश्रा द्वारा सभी ऑटो के मालिकों समेत ड्राइवर और गाड़ी नंबर का लिस्ट थाने पर रजिस्टर बना कर रखा गया इसी के साथ साथ ऑटो पर क्रम संख्या अनुसार नंबरिंग करा दी गई जिससे आवागमन करने वाले यात्री उस नंबर को आसानी से पढ़ पाए और ऐसे में अगर उनका सामान ऑटो में छूट जाता है तो आसानी से क्रमांक संख्या के अनुसार चालक को बुलाकर सामान वापस कराया जा सके। जिसको लेकर ऑटो के चालकों द्वारा बड़े ही उत्सुकता के साथ आज अपनी ऑटो को थाने पर ले जाकर नंबरिंग कराई गई और लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए नई पहल में योगदान देने की बात भी कही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment