शक्तिनगर में अंग वस्त्र भेंट कर भाजपा ने लाभार्थी सम्मान समारोह मनाया।

---Advertisement---

 

उमेश सागर ऊर्जांचल ब्यूरो

मोदी अंत्योदय कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों का हुआ सम्मान।

शक्तिनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समूचे भारत में 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा शक्तिनगर मंडल द्वारा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पीडब्ल्यूडी मोड समीप आयोजित कार्यक्रम में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य गुलशन कुमार मुख्य अतिथि व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री गुप्तेश्वर सोनी ने किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष पवन सोनी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर मोदी अंत्योदय कार्यक्रम के अंतर्गत लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित कर युवा मोर्चा सेवा समर्पण अभियान मना रही है। जिसके क्रम में शनिवार को उज्जवला योजना, आवास योजना, इज्जत घर आदि सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि यह सुखद संयोग है कि हम सबके यशस्वी नेता माननीय नरेन्द्र मोदी का प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के रूप में 7 अक्तूबर , 2021 को लगातार 20 वर्ष का कार्यकाल जनता के आशीर्वाद से पूरा हो रहा है। 7 अक्तूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने तथा 2014 में विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री बने, लोकतंत्र में जननेता के रूप में यह अवसर बहुत ही कम लोगों को प्राप्त होता है, यह माननीय प्रधानमंत्री जी की निरन्तर बढती हुई लोकप्रियता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य गुलशन कुमार ने बताया कि इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री का जन्मदिवस एवं उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में कार्यकाल का एक साथ सुखद संयोग हुआ है और भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार “सेवा और समर्पण अभियान” 17 सितंबर से 07 अक्तूबर, 2021 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जा रहा है। जिसके माध्यम से सेवा के महत्व तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को जन जागृत करने का प्रयास है।

इस अवसर पर लगभग 100 लाभार्थी महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक रितेश शर्मा के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र पाठक, करण कुमार, विष्णु प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment