बंधी में डूबने से मॉ बेटी की मौत

By:

On: Saturday, September 25, 2021 1:29 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:हाथीनाला थाना क्षेत्रांतर्गत गडदरवा ग्राम पंचायत के पडावनशीला बंधी मे शनिवार की सुबह लगभग 10बजे डूब रही बेटी को बचाने गई माँ की भी बेटी के साथ बंधी में डूबने से मौत हो गई।ह्रदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन हो उठा।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हाथीनाला एसएसआई राजेश कुमार यादव द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी अस्पताल ले जाया गया। बताया गया कि गांव घर के बगल में मौजूद पडावनशीला बंधी मे प्रतिदिन टोले के दर्जनों लोग स्नान सहित नित्य क्रिया करते है। हर रोज की भातिं 13 वर्षीय राधिका पुत्री संतोष पटेल अपने भाई 9 वर्षीय आकाश के साथ नहाने चली गई थी नहाने के दौरान राधिका डुबने लगी तो आकाश दौड़ता हुआ अपनी 41 वर्षीय मां संजू को बताया की दीदीया बंधीया मे डूबता यह सुनते ही कलेजे को टुकड़े बचाने के लिए संजू बंधी मे कुद पडी जबकि वह स्वयं तैरना नही जानती थी । पडावनशीला बंधी से बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बंधी मे कुदकर मां और बेटी को बाहर निकाला तब तक बेटी राधिका व उसकी माँ संजू की मौत हो गई थी। पडावनशीला बंधी मे डुबकर मरने के घटना की सूचना ग्राम प्रधान जय बाबु द्वारा हाथीनाला थाने पर फोन के माध्यम से बताया गया

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment