ओबरा भाजयुमो ने सरकारी योजनाअंतर्गत लाभान्वितो को किया सम्मानित।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में शनिवार को ग्राम सभा पनारी में सेवा समर्पण सप्ताह मोदी अंत्योदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चाओबरा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने किया। कार्यक्रम के प्रभारी भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष मोनू रवि द्विवेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री द्विवेदी ने बताया कि पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार की योजना अंतर्गत लाभान्वित लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जिसमें आवास, शौचालय, आयुष्मान भारत, कन्या विद्याधन, जन धन योजना जैसी दर्जनों जनहितकारी योजना का लाभ बिना भेदभाव किए पहुंचाने का कार्य मोदी सरकार ने किया है उन सभी लाभार्थियों का सम्मान किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक अभिषेक सेठ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार कोरोना काल में भी प्रत्येक गरीब को राशन निशुल्क वितरित करके सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया है, देश की सुरक्षा से लेकर गावों के विकास तक का रास्ता तय करने का काम सरकार कर रही है। सैकड़ों लाभान्वितों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री पवन मिश्रा ने किया। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामलाल जयसवाल, समीर माली अनिकेत तिवारी,प्रशांत सोनी, अनुराग श्रीवास्तव, रिजवान कुरैशी, शुभम पटेल, अविनाश जयसवाल, राजू चौधरी, जितेंद्र इत्यादि लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment