Breaking:सड़क हादसे में इंडियन बैंक मैनेजर की मौत

By:

On: Saturday, September 25, 2021 5:29 AM

---Advertisement---

(सत्य पाल सिंह)म्योरपुर।थाना क्षेत्र म्योरपुर के बीजपुर मार्ग पर किरबिल गांव के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया।हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया।वहीं बाइक सवार मृतक की शिनाख्त आशीष कुमार सिन्हा(30वर्ष)पुत्र विजय कुमार सिन्हा शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक चपकी के रूप में हुई।शनिवार को बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर किरबिल गांव के समीप बीजपुर की ओर जा रही ट्रक ने दुद्धी जा रहे बाइक सवार इंडियन बैंक चपकी के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार सिन्हा(30वर्ष) को रौंद दिया।सूचना पर पहुंची डायल 112 ने तुरंत घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित सीएचसी प्रभारी डा० शिशिर श्रीवास्तव ने प्रारंभिक जांच के बाद शाखा प्रबंधक को मृत लाया घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक ओपी सिंह ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।बताया गया कि मृतक की पोस्टिंग चपकी में स्थित इंडियन बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर थी।इससे पूर्व मृतक हरिद्वार मे स्थित इंडियन बैंक में कार्यरत थे तथा स्थाई पता रांची (झारखंड)था।वहीं हादसे के बाद बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर करीब आधे घंटे जाम की स्थिति बनी रही।मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने जाम को खुलवाकर यातायात को बहाल किया।दुर्घटना का कारण बने ट्रक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था।

शक्ति पाल क्राइम जासूस खबर भेजने के लिए संपर्क करें:9793628108,7905768171

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment