विंढमगंज(राकेश केशरी) सोनभद्र आज दोपहर के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन डा0 राजीव कुमार सिंह द्वारा थाना विण्ढ़मगंज का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया । सर्वप्रथम थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, जनपद सोनभद्र को सलामी दी गयी तथा सलामी के उपरान्त सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए को व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक विण्ढ़मगंज को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।
इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों/पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया ।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन जनपद सोनभद्र द्वारा थाना विण्ढ़मगंज का किया गया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
---Advertisement---

