पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए 15 फीट नीचे गिरा ट्रेलर ,खलासी- चालक फरार

By:

On: Friday, September 24, 2021 2:14 PM

---Advertisement---

म्योरपुर। गुरुवार की रात लगभग 9:00 बजे थाना क्षेत्र के देवरी गावँ के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर एक ट्रेलर कटबंधवा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 15 फिट नीचे जा गिरी।घटना के बाद चालक-खलासी मौका देख कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात एक ट्रेलर कच्चा अल्मुनियम की सिल्ली रेणुकूट से रिहंद नगर बीजपुर लेकर जा रही थी। रास्ते में प्रियांशु ढाबा पर चालक-खलासी दोनों भोजन करने के बाद ट्रेलर लेकर कुछ ही दूर आगे गए थे कि ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर कटबंधवा पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के नीचे जा गिरी। चालक-खलासी दोनों अपनी जान बचाने में सफल रहे और मौका देखकर फरार हो गए। गाड़ी मालिक की सूचना के बाद ट्रांसपोर्ट से आए कुछ कर्मचारी एलुमिनियम की सिल्ली की निगरानी रात भर करते रहे।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इन दिनों मूर्धवा बीजपुर मार्ग दुर्घटनाये काफी ज्यादा हो रही है।काफी व्यस्त मार्ग होने से इन मार्ग में दुर्घटना होने की आशंका काफी बढ़ गयी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment