(सत्य पाल सिंह)
म्योरपुर।थाना क्षेत्र बीजपुर के नधीरा मार्ग पर बुधवार को बाइक सवार युवक ने सामने से आ रहे जेसीबी में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को नधीरा निवासी दो युवकों ने सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया लेकिन परिजनों के लिए अस्पताल न पहुंचने के कारण उक्त युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र गोड़ (28 वर्ष)पुत्र रूपसाह गोड़ निवासी सेवकाडाड़ अपनी बाइक से बीजपुर की ओर जा रहा था कि नधीरा गांव के समीप बीजपुर की ओर से आ रहे जेसीबी से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद नधीरा निवासी दो युवक राजेश व संजय ने बाइक द्वारा घायल युवक को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० दिनेश चतुर्वेदी ने गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया लेकिन घायल युवक के परिजन समय से अस्पताल नही पहुंच सके जिस वजह से युवक की अस्पताल में ही मौत हो गई।स्वास्थ्य कर्मियों ने मेमो के माध्यम से पुलिस को सूचना दे दी थी।वहीं बीजपुर पुलिस ने जेसीबी वाहन को अपने कब्जे में लोग लिया था।

