लॉकडाउन:नही खुली दुकाने,प्रशासनिक अधिकारियों का लगा रहा चक्रमण

By:

On: Sunday, July 12, 2020 1:12 AM

---Advertisement---

लॉकडाउन:नही खुली दुकाने,प्रशासनिक अधिकारियों का लगा रहा चक्रमण

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: प्रदेश में शुक्रवार की रात 10 बजे से जारी किए गए 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान नगर व क्षेत्र के सभी दुकानें बंद रही। शुक्रवार की रात उप जिलाधिकारी तथा क्राइम इंस्पेक्टर रमाकांत यादव ने नगर में चक्रमण कर नगर वासियों को सूचित कर दिया। शनिवार की सुबह से संपूर्ण नगर में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों का चक्रमण लगातार होता रहा। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी दुकानें बंद रही। लोग अपने घरों में दुबके रहे। एसडीएम जैनेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने संपूर्ण नगर व क्षेत्र का जायजा लिया।

हालांकि प्रदेेेश सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के पहले से घोरावल नगर कंटेंटमेंट घोषित कर दिया गया था। नगर के वार्ड नंबर एक दो तथा छह मे कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण इन वार्डो को सील किया गया था।इसके अलावा नगर के छह स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। जिन पर 24 घंटो में तीन शिफ्ट में अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now