सोनभद्रः सड़क हादसे में दो की मौत,एक घायल

By:

On: Tuesday, September 21, 2021 1:22 AM

---Advertisement---

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुई दुर्घटना

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग तियरा गांव के समीप सोमवार की शाम सड़क हादसे में 12वीं के छात्र समेत दो की मौत हो गई। किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रतवल गांव निवासी संजय पाठक का पुत्र निखिल (18) इंटर का छात्र था। सोमवार को वह किसी काम से राबर्ट्सगंज आया था। काम पूरा होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। तियरा गांव के पास अचानक किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार निखिल और तियरा गांव निवासी रामजी (70) को गंभीर चोट आई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद शिनाख्त होने पर सूचना घरवालों को दी गई। निखिल दो भाइयों में बड़ा था। जवान बेटे की मौत से पिता राजेश व मां अंजू पाठक सहित अन्य परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी सुभाष राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना किस वाहन से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment