*चोपन भाजपा महिला मोर्चा मंडल कमेटी की बैठक गुरमा दुर्गा मंदिर में संपन्न।

---Advertisement---

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
*बैठक में भाजपा महिला मंडल की प्रभारी सुल्ताना परवीन, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह मोजूद थी।*
चोपन/सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी महिला मंडल कमेटी की बैठक महिला मंडल की अध्यक्ष मिनाक्षी देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में महिला मंडल प्रभारी सुल्ताना परवीन मौजूद थीं। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह थे।
सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया
बैठक को संबोधित करते हुए महिला मंडल प्रभारी सुल्ताना परवीन ने बैठक में उपस्थित सभी महिलाओं का परिचय करने के बाद सभी को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी की, प्रदेश के मुखिया आदित्य योगी नाथ जी ने जिस तरह से महिलाओं का सम्मान किया है उसी का नतीजा है कि आज हम सब महिला यहां एकत्रित होकर आपस में एक दूसरे से अपनी समस्या बता पा रहे हैं पूर्व की सरकारें हम महिलाओं को कभी इतना सम्मान नहीं दे पाई जो आज वर्तमान की भाजपा सरकार दे रही है चोपन महिला मोर्चा की मंडल प्रभारी सुल्ताना परवीन ने सभी महिलाओं का ह्रदय से स्वागत करते हुए कहा कि आप सभी महिला बहनों से मेरा अनुरोध है कि आपके मंडल या मोहल्ले में किसी तरह की समस्या हो तो आप सबसे पहले अपनी मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी देवी को बताएं अध्यक्ष के द्वारा मुझे अवगत कराया जाएगा तब हम सभी समस्या के अनुरूप संबंधित अधिकारी से बात कर सभी समस्याओं का निदान कराएंगे जो सरकार के द्वारा जनहित में योजनाएं चलाई जा रही है।
मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी भाजपा कार्यकर्ता ऐसे पार्टी के सिपाही है जिस पर हमें गर्व करना चाहिए हमारे मार्गदर्शक श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के त्याग तपस्या और बलिदान को भुला नहीं सकते हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एक सपना था कश्मीर मुक्ति आंदोलन को बड़ी जिंदादिली और विश्वास के साथ लड़ा जिसमें उनको अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ेगी और मुगलसराय में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
उनके सपनों को हमारे लोकप्रिय जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने चाहे राममंदिर का मुद्दा हो या धारा 370 हटाकर आजाद कश्मीर को दर्जा दिलाया जो काम पूर्व की सरकारें 70 साल की नहीं करा सकती उसे मोदी जी ने महज कुछ सालों पूरा कर दिखाया आज पूरे देश में जनहित योजनाओं और विकास की गंगा बह रही है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्ष मीनाक्षी देवी ने बैठक में आए सभी महिलाओं का ह्रदय से स्वागत अभिनंदन वंदन किया और अपील कियाकि आगामी विधानसभा 2022 में विजय हेतु सक्रिय रुप से सभी महिला कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की बात पर जोर दिया और बैठक का समापन की।
बैठक को संबोधित करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रमिला जायसवाल, जिला मंत्री अनामिका पांडे, संचालन मंडल महामंत्री सत्य जो पांडे ने किया। बैठक में उपस्थित दुलारी देवी, संतोषी देवी, अमरावती, नूरानी देवी, सोनी देवी, प्रभावती, कलावती, मीना देवी, माया देवी, दुलारी देवी, जोखनी देवी गुरमा नगर पंचायत सभासद अशफाक कुरैशी, मसालू गिरी, अमरपनिका, शक्ति केंद्र बच्चा सिंह, पिछड़ा मंडल मोर्चा अध्यक्ष जिलाजीत यादव, धर्मराज, सत्यम गुप्ता, सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment